UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने के सम्बन्ध मे अधिवक्ताओ ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–28 अप्रैल 

सोमवार को तहसील हैदरगढ़ में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें गो रक्षा व गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गयी।

भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था,मानव आरोग्य, विश् मुक्त कृषि और पर्यावरण संतुलन मे गौ माता का स्थान अत्यंंत महत्वपूर्ण है l सदियों से गोवंश भारतीय परम्पराओ का प्राण रहा है किन्तु वर्तमान परिस्थितियों मे उनके उचित संरक्षण ओर संवर्धन के आभाव मे गोवंश की स्थिति दयनीय है l भारत भूमि पर सकल गोवंस स्वस्थ, सुखी, सम्मानित और सुरक्षित रहे इसके लिए सरकारी स्तर पर और अधिक ठोस प्रयासों की जरूरत है l इस सम्बन्ध मे आज दिनांक 27 अप्रैल को तहसील हैदरगढ़ मे अधिवक्ताओ व समाज के लोगो ने उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ के माध्यम से राष्ट्पति प्रधानमंत्री राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इस अवसर पर अधिवक्ता सोमिल शुक्ला,विभोर गुप्ता, एडवोकेट आनंद पाण्डेय, प्रशांत मिश्रा, कुलदीप चौरसिया, इरफ़ान, कुलदीप सोनी, सौरभ मिश्रा, एडवोकेट पवन त्रिवेदी, तुसार सिंह, रजनीश शर्मा समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

                                            ब्यूरो रिपोर्ट 

                                           शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें