सुबेहा/ बाराबंकी–28 अप्रैल
गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत विकास खंड हैदरगढ़ के शहरी इस्लामपुर कटरा, सुबेहा क्षेत्र में गौ माता की पूजा-पाठ एवं आरती उतारकर भव्य यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पंडित अजय नाथ मिश्रा के दरवाजे से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई संत पथिक महाविद्यालय पर जाकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गौ माता के संरक्षण एवं सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक पंडित आलोक त्रिपाठी ने आए हुए जनसमूह को मंगल वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि गौ माता को राष्ट्र का दर्जा दिलाने हेतु तहसील स्तर पर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर संत पथिक सेवा समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. धर्मेंद्र द्विवेदी (बड़े बाबू), पंकज तिवारी, डॉ. सत्य दत्त त्रिपाठी, सरोज त्रिपाठी, गीता शुक्ला, रीमा शुक्ला, सुनीता, कीर्ति, अनीता, पूनम मिश्रा, अनु मिश्रा, आदर्श मिश्रा, अजय नाथ मिश्रा, प्रधान अभिजीत सिंह (अज्जू भैया), दिलीप कुमार सहित समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








