UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पीआरडी जवान गया प्रसाद को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर दी गयी विदाई

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–28 अप्रैल 

विकास खंड हैदरगढ़ सभागार में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ( पी.आर.डी.) के जवान गया प्रसाद यादव को अधिवर्षता आयु 60 वर्ष पूर्ण करने पर ब्लॉक मुख्यालय में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयोजनकर्ता अरविंद बाजपेई व पीआरडी के जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम को भव्य रूप देने में मनोज मिश्र सहायक विकास अधिकारी सहकारिता का अहम योगदान रहा जिन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी एवं संचालन शैली के माध्यम से कार्यक्रम को भव्य तरीके से प्रस्तुत किया। पीआरडी जवान गया प्रसाद को अरविंद बाजपेई ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व फूल माला व बैग एवं बुके के साथ श्रीरामचरितमानस की एक प्रति देकर सभी लोगों ने उनके सुखद, निरोग एवं वैभव पूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बीओ अरविंद बाजपेई, प्लाटून कमांडर होमगार्ड रामकिशुन वर्मा, बी.एस. वर्मा, ज्योति वर्मा, पुष्पा देवी, अनीता देवी,सोनू, साहब बक्श, रमापति शुक्ला, शुशील पांडेय, अशोक सोनी समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

                                           ब्यूरो चीफ़ 

                                        शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें