बाराबंकी–19 अप्रैल
अनुदेशकों की समस्याओं को लेकर एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दों को मजबूती से उठाने की रणनीति पर चर्चा की।
अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी गांधी ने अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय से मुलाकात कर अनुदेशकों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने नियमितीकरण, महिला अनुदेशकों को बाल्य देखभाल अवकाश (सीसीएल) की सुविधा, कैशलेस चिकित्सा योजना के शीघ्र क्रियान्वयन तथा मानदेय वृद्धि के एरियर भुगतान जैसे अहम मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराया।
जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह किया कि इन मांगों को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाए, ताकि प्रदेश के हजारों अनुदेशकों को जल्द राहत मिल सके। बैठक में जिला आईटी सेल एवं मीडिया प्रभारी दिलीप तिवारी, आनंद शुक्ला तथा कार्यालय प्रभारी संजय पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह









1 thought on “अनुदेशक समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श”
https://shorturl.fm/RMMlI