हैदरगढ़/ बाराबंकी–16 अप्रैल
एक नवविवाहिता के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कनवा गांव में मृतका श्याम बेटी पुत्री स्वर्गीय राम लोटन साहू का शव मंगलवार की रात कमरे में लटका मिला। लड़की की उम्र करीब 21 वर्ष है। जानकारी करने पर पता चला कि देर रात लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ परिजनों द्वारा लाया गया जहां पर डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीएचसी हैदरगढ़ पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक श्याम बेटी का विवाह इसी वर्ष 6 फरवरी 2026 को प्रांशु साहू पुत्र राम किशोर साहू निवासी ग्राम अटरहटा थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली के साथ हुआ था।9 दिन पूर्व ही श्याम बेटी विदा होकर मायके आयी थी। मंगलवार को परिवार के लोग खेत में गेहूं काटने चले गए थे घर के नीचे हिस्से में यह अकेली थी जब परिवार के लोग खेत से घर पर आए तो देखा कि श्याम बेटी फंदे से लटकी है, जिसके बाद मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। पड़ोसियों का कहना है कि श्याम बेटी स्वभाव से बहुत अच्छी थी और शादी के बाद खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही थी। उसके पति गुजरात में काम के सिलसिले में गये थे। श्याम बेटी के पिता काफी वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मर गये। उनके परिवार में 7 बहने और दो भाई थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी









1 thought on “संदिग्ध हालत में नव विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मातम ”
https://shorturl.fm/4P8NT