हैदरगढ़/बाराबंकी–13 अप्रैल
विकास खंड हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत ग्राम पूरे मिश्रन मजरे जमीन हुसैनाबाद के उमाशंकर गुप्ता ने समीक्षा अधिकारी बनकर गांव ही नहीं बल्कि क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। उमाशंकर के
पिता राम अचल गुप्ता पेशे से किसान हैं और वो बेटे की सरकारी नौकरी लगने से बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा किसानों के लिये आदर्श है उसने ये कर दिखाया कि एक गरीब किसान का बेटा भी कुछ कर सकता है।
इस मौके पर स्वागत करने पहुंचे अभिषेक मिश्रा भाजपा नेता जमीन हुसैनाबाद, प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र प्रताप सिंह, आनंद कुमार मिश्रा, बबलू सिंह, भरत कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, राजेश तिवारी, भाजपा नेता प्रशांत त्रिवेदी ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी







