हैदरगढ़/बाराबंकी–10 अप्रैल
विकास खंड हैदरगढ़ क्षेत्र मे इस समय खंड शिक्षा अधिकारी की देखरेख मे लगातार स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पट्टी सुबेहा में परीक्षाफल वितरण, विदाई समारोह और ‘स्कूल चलो अभियान’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी आराधना अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने वंदना गीत और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। बच्चों ने पुष्प भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत भी किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को उनके परीक्षाफल (अंकपत्र) भी वितरित किए गए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमामुद्दीन अंसारी ने खंड शिक्षा अधिकारी आराधना अवस्थी को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय के संचालन में सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।
अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी आराधना अवस्थी ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है। विद्यालयों में योग्य शिक्षक, निःशुल्क पुस्तकें, ड्रेस, बैग और गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं, जिनका लाभ बच्चों को उठाना चाहिए।
उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों की सराहना की और विद्यालय के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।इस अवसर पर ब्लॉक संरक्षक प्रदीप मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विवेक वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश, जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ खालिद अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष अभय प्रताप, पूर्व एआरपी रामसागर रावत, सेवानिवृत्त आदर्श शिक्षक मोहम्मद इस्माइल, महिला शिक्षक संघ की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गुलशन ज़फ़र, अमरेंद्र शर्मा, साबान अहमद,अमर बहादुर पाल , आनंद वर्मा , उमेश अवस्थी ,धर्मेंद्र वर्मा, मोनिका वर्मा, मीनाक्षी मौर्य, प्रदीप श्रीवास्तव, बृजेन्द्र मिश्रा ,संजूलता, वार्ड सभासद रवि कुमार, एसएमसी अध्यक्ष राज करन, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष रामबरन तिवारी , जयनारायण शुक्ला, रामकिशोर शुक्ला, जटाशंकर तिवारी, बिंदु शुक्ला, रमाशंकर मिश्रा सहित अन्य शिक्षक गण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








