हैदरगढ़/बाराबंकी–08 अप्रैल
बुधवार को विद्युत वितरण उपकेंद्र हैदरगढ़ में एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें पुराने और जर्जर तारों को बदलने के लिये कहा गया, साथ ही बताया गया कि इस संबंध में 29 दिसंबर 2025 को सराय रावत निवासी अधिवक्ता कृष्ण मगन पांडेय ने प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन आज तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मीडिया से बात करते हुये अधिवक्ता कृष्ण मगन पांडेय ने बताया कि ग्राम सभा सराय रावत और आसपास के गांव जिसमें खेरवा, मानपुर, तपापुर, लोहंगपुर में पोल काफी जर्जर हो चुके हैं जो हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं व विद्युत तार कई वर्षों पूर्व लगे थे जो बदलने लायक हैं। इस संबंध में जब अधिशाषी अभियंता हैदरगढ़ से संपर्क करने की कोशिश की गयी तो संपर्क नहीं हो सका। अब देखना है कि विद्युत विभाग द्वारा कितनी जल्दी समस्या का निदान किया जायेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








