UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक  

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–08 अप्रैल 

बुधवार को विकास खंड हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत अमरवल सिरसिया में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम मनाया गया जिसमें बच्चों को स्कूल जाने के लिये प्रोत्साहित किया गया। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी हैदरगढ़ आराधना अवस्थी के दिशा निर्देश पर चलाया जा रहा है जिसको सफल बनाने में प्राथमिक विद्यालय अमरवल, प्राथमिक विद्यालय किर्सियां एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय किर्सियां के छात्रों और छात्राओं व शिक्षकों के साथ साथ समाजसेवी प्रवीण सिंह राणा का अहम योगदान रहा।

रैली के माध्यम से बच्चों के द्वारा प्रमुख नारे लगाये गये जिसमें विद्यालय हम जाएंगे, ज्ञान का दीप जलायेंगे

समाज सेवी प्रवीण सिंह राणा ने अध्यापकों एवं बच्चों संग गांव -गांव घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की साथ ही शिक्षा के महत्व को बताया कि जीवन में शिक्षा कितनी उपयोगी है, साथ ही बच्चों के साथ जलपान किया एवं बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में खूब मेहनत करने का संकल्प दिलाया और अपने मां बाप का नाम रोशन करने के लिये प्रेरित किया। इसके साथ ही बच्चों ने आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जायेंगे

विद्यालय जायेंगे, शिक्षा का दीप जलायेगे।

जैसे नारों ने बच्चों के संकल्प को दर्शाया। समाजसेवी प्रवीण सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि शिक्षा ही समाज के स्तर, सोच, मूल्यों में परिवर्तन लाने का मुख्य हथियार है और यही बच्चे आगे चलकर क्षेत्र के विकास की इबारत लिखेंगे। 

इस मौके पर अध्यापक विकास पांडेय,आशीष वर्मा,आशीष बजाज,शशि बाला यादव,हरवा दीन,कंचन त्रिपाठी, उदय भान सिंह शहाबुद्दीन व ग्रामीण अमरीश सिंह, गोकुल दुबे,अनिल चौहान, कुलदीप सिंह, राजा राम आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

                                          ब्यूरो रिपोर्ट 

                                     दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें