हैदरगढ़/बाराबंकी–07 अप्रैल
विकास खंड हैदरगढ़ क्षेत्र के बेहटा प्राथमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी आराधना मिश्रा की देखरेख में “स्कूल चलो अभियान” का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को अंकपत्र वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही विद्यालय में वार्षिकोत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकिशोर मिश्रा ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई में सहयोग करें। कार्यक्रम मे प्राधनाध्यापक राजेश कुमार सिंह,धर्मेंद्र मिश्रा,महेन्द्र सिंह,विनोद सिंह समेत काफी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








