UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मां के डांट से नाराज़ बेटे ने की आत्महत्या,कमरे में फंदे से लटका मिला शव

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–07 अप्रैल 

रविवार को बरांवा गांव में एक युवा की मौत से पूरे गांव के लोग गमगीन नजर आये। प्राप्त जानकारी अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरांवा में रविवार की सुबह घर में हुई कलह के बाद एक 20वर्षीय नवयुवक फांसी के फंदे से झूल गया।

  उक्त गांव निवासी मयंक सिंह उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र अरविंद सिंह ने आत्महत्या कर ली। मयंक के पिता दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करते हैं।घर में मयंक के साथ उसका छोटा भाई और मां रहती थी। लोगों की मानें तो रविवार कि सुबह लगभग 10 बजे उसको किसी बात पर मां ने डांटा, जिसके कुछ देर बाद मां जब उसके कमरे में गई तो बेटे को फांसी पर लटका देखकर उसकी सांसें थम सी गई। फांसी पर लटके बेटे को देखकर मां फफक फफक कर रोने लगी तभी चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फ़ैल गयी और कोहराम मच गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसके शव को नीचे उतारा।इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर आनन-फानन में मयंक का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले को लेकर जब कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल से बात करने की कोशिश की गयी तो उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी से भी संपर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन उनका भी फोन रिसीव नहीं हुआ।

                                           ब्यूरो रिपोर्ट 

                                      दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें