UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बहन की पिटाई से आक्रोशित भाई ने बहनोई के खिलाफ पुलिस से की शिकायत 

trfgcvkj.blkjhgfd

*सुबेहा थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की बात कही*

सुबेहा/बाराबंकी–31 मार्च

मामला सुबेहा थाना क्षेत्र का है थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोइना मजरे रोहना मीरपुर गांव निवासी श्री कृष्ण पुत्र राम प्रकाश ने अपनी बहन के साथ हो रही प्रताड़ना को लेकर पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बहन का विवाह थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में रामू यादव के साथ करीब तीन साल पहले हुआ है। आरोप है कि उसका जीजा व उसके माता-पिता उसकी बहन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन विवाद और मारपीट की जाती है। कई बार समझाने के बावजूद उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।

शिकायत के अनुसार, दिनांक 31 मार्च की सुबह उसके जीजा ने उसकी बहन की पिटाई कर दी, जिससे उसके शरीर पर चोटें आई हैं। बहन की सूचना मिलने पर जब वह उसके घर पहुंचा, तो आरोप है कि जीजा और उसके परिवार वालों ने उसे बहन से मिलने नहीं दिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। इतना ही नहीं, उसके साथ गाली-गलौज कर अपमानित भी किया गया।

पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

                                             ब्यूरो रिपोर्ट 

                                       दैनिक सुदर्शन प्रवाह

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें