हैदरगढ़/बाराबंकी–31 मार्च
हैदरगढ़ तहसील के कोठी थाने में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किसान नेता धरने पर बैठ गये थे।
जानकारी अनुसार भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता,संयुक्त किसान मोर्चा के राकेश टिकैत को कल ओडिशा के भुवनेश्वर में गिरफ्तार किया गया था,संयुक्त किसान मोर्चा के समस्त अधिकांश दलों ने मिलकर देश के समस्त ज़िलों में सभी थानों पर धरना प्रदर्शन की शुरुआत होते ही वहाँ की सरकार के हांथ पैर फूल गए,और वहां के प्रशाशन ने राकेश टिकैत को सम्मान पूर्वक छोड़ दिया है, मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जिससे हम सभी लोग धरना प्रदर्शन को समाप्त करने की अपील करते हैं।
शिवकुमार युवा मंडल अध्यक्ष अयोध्या, तहसील अध्यक्ष भागीरथ, ललित युवा ब्लॉक अध्यक्ष , आसिफ, सतीश कुमार ,आदि सैकड़ों की तादात में किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








