UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कलश यात्रा के साथ आज से प्रारंभ होगी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 

शिवरतनगंज/अमेठी

सोमवार को जनपद अमेठी के थाना क्षेत्र शिवरतनगंज क्षेत्र से एक शोभा यात्रा बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र स्थित गोमती नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंची जहां महादेव की आराधना और पूजा अर्चना की गयी।

श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक व मुख्य यजमान चौबे पुरवा, मजरे रामपुर पवारा निवासी रामचंद्र अवस्थी ने बताया कि भगवान के आशीर्वाद से उन्हें इस पुण्य कथा को आयोजित करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है और वो कथा के आयोजन को लेकर खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं।

वहीं कथा व्यास प्रसिद्ध कथावाचक अजय शास्त्री बिंदू जी महाराज ने बताया कि ये कथा अनवरत 7 दिन तक चलेगी और शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक कथा सुनाई जायेगी। इसमें काफी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है और अवस्थी जी द्वारा इस आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं|

कलश यात्रा में मुख्य रूप से बहुता धाम के प्रसिद्ध कथावाचक अजय शास्त्री बिंदू जी, रामचंद्र अवस्थी व उनकी पत्नी, राम कृष्ण अवस्थी, दुर्गेश अवस्थी, वेदांत अवस्थी, रामनाथ अवस्थी, बृजेश अवस्थी, शोभित त्रिपाठी, रोहित,मोहित, अनूप,दीपक, मोनू , रिंकू सिंह, दद्दन पांडे, बब्बन सिंह, विनीत पांडे समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।

                                        ब्यूरो रिपोर्ट 

                                   दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें