हैदरगढ़/बाराबंकी–30 मार्च
रविवार को हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 50 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केल्हनुआ मजरे रौली निवासी सुनील कुमार लोध पुत्र देवी बक्श को हैदरगढ़ पुलिस ने पोखरा चीनी मिल के पास से गिरफ्तार कर लिया। युवक पर मामले से संबंधित धाराओं में 111/26 व 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मामले को लेकर जब प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल से बात करने की कोशिश की गयी तो उनका फोन नहीं उठा।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








