हैदरगढ़/बाराबंकी–29 मार्च
मामला हैदरगढ कस्बे का है जहां एक व्यक्ति एटीएम से पैसे निकालने के लिये बैंक आफ बड़ौदा हैदरगढ़ स्थित एटीएम में पैसे निकालने गया था, जहां पर दूसरे व्यक्ति ने एटीएम बदलकर खाते से 19895 रूपये निकाल लिये।
जानकारी अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिवराज पुर निवासी ताज मोहम्मद पुत्र सुलेमान इंजन खरीदने के लिये एटीएम से पैसे निकालने गये थे तभी एक जालसाज ने सिस्टम ख़राब होने का हवाला देकर व्यक्ति से एटीएम बदल लिया और दूसरा एटीएम थमा दिया।
मैसेज देखकर व्यक्ति को चक्कर आ गया जिसके कुछ देर बाद वह चौकी पहुंचा और लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की।
हैदरगढ़ चौकी इंचार्ज कपिल देव यादव ने बताया कि आज रविवार होने की वजह से बैंक बंद है सोमवार को सुबह बैंक खुलते ही सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








