लखनऊ–29 मार्च
लखनऊ। शहर को सुंदर बनाने के बड़े-बड़े दावों के बीच गोमती नगर का विराम खंड-5 उद्यान विभाग और जल कल विभाग की घोर लापरवाही का शिकार हो रहा है। स्थानीय निवासियों की शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं, जिसके कारण क्षेत्र के पार्कों का अस्तित्व खतरे में है।
1. माली के भरोसे नहीं, भगवान भरोसे है पंचवटी पार्क विराम खंड-5 स्थित पंचवटी पार्क की स्थिति दयनीय हो चुकी है पार्क में नियमित रूप से कोई माली तैनात नहीं है||
विभाग ने खानापूर्ति के लिए एक बुजुर्ग व्यक्ति को काम पर लगाया है,जो कभी-कभार ही पार्क में नजर आते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्याप्त देखरेख न होने से पार्क का सौंदर्यीकरण पूरी तरह नष्ट हो रहा है||
2. जल कल विभाग की अनदेखी: सूख रहे हैं पौधे
3.राम भवन के सामने स्थित दोनों पार्कों में पानी की समस्या विकराल हो गई है||
जल कल विभाग द्वारा सिंचाई की उचित व्यवस्था न किए जाने के कारण पार्कों के पौधे और हरियाली दम तोड़ रही है||
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि भीषण लापरवाही के चलते पार्क अब मैदान में तब्दील होने की कगार पर हैं||
3. कूड़े का ढेर और उद्यान अधीक्षक की अरुचि
4.क्षेत्र की समस्याओं का अंबार यहीं खत्म नहीं होता जो माली कभी-कभार आते भी हैं, वे कूड़ा इकट्ठा करके उसे वहीं छोड़ देते हैं||
जब कूड़ा हटाने को कहा जाता है, तो ‘ट्रैक्टर नहीं है’ या ‘मैनेज नहीं हो पा रहा’ जैसे बहाने बनाकर पल्ला झाड़ लिया जाता है||
हमने उद्यान अधीक्षक शशिकांत सिंह को कई बार फोन किया और लिखित में भी अवगत कराया, लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई||
ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारी को जन समस्याओं के समाधान में कोई रुचि नहीं है||
ज़ोन 04 के अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल।
सिंचाई व्यवस्था ठप होने से हरियाली हो रही खत्म||
नियमित सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था नदारद स्थानीय निवासियों ने नगर आयुक्त से मांग की है कि ज़ोन 04 के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए और पार्कों की स्थिति में जल्द सुधार लाया जाए||
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








