हैदरगढ़/बाराबंकी–25 मार्च
मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा हैदरगढ़ स्थिति एचडीएफसी बैंक एटीएम का है जहां पृथ्वी पुरम अहमामऊ निवासी जनार्दन सिंह एटीएम से 10 हजार रुपए निकालने गये थे, पैसे न निकलने पर वो वहां से चले गये लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने मैसेज देखा तो उनके होश उड़ गये।
जिसके कुछ देर बाद वह एचडीएफसी बैंक गये जहां पर मामले की शिकायत की। जब एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो उसमें एक दूसरा व्यक्ति जो पैसे निकालने आया था ट्रे में रखे पैसे लेकर स्कूटी से निकल गया। उसके बाद मामले की जानकारी जब चौकी इंचार्ज हैदरगढ़ को हुई तो इन्होंने ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील सिंह की मदद से स्कूटी के मालिक का पता लगाया और उससे संपर्क किया जिसके बाद उस व्यक्ति को पैसे वापस मिले। चौकी इंचार्ज कपिल देव यादव के इस प्रयास से व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही थी|
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








