हैदरगढ़/ बाराबंकी –24 मार्च
एसडीएम हैदरगढ़ की अध्यक्षता में आज सोमवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा ने इस समाधान दिवस पर क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी और उसका निदान कराया। इस समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 21 पुलिस विभाग से पांच ,विकास विभाग 5 विद्युत विभाग 3 खाद्य एवं रसद विभाग से 8 अन्य 3 शिकायत सहित कुल 49 शिकायत दर्ज की गई जिसमें से चार शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया बाकी शिकायतों गुणवत्तापरक एवं समय बद्ध रूप से निस्तारित किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया एसडीएम हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि तहसील समाधान दिवस में जो भी शिकायत आई हैं उन सभी शिकायतों का समयबद्ध से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार कविता ठाकुर, सहित तहसील ब्लाक के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








