हैदरगढ़/बाराबंकी–24 मार्च
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी (भाकियू राष्ट्रीयतावादी) ने सोमवार को हैदरगढ़ के एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन आगामी 27 मार्च को हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरएम के आगमन पर उनके स्वागत और ट्रेन ठहराव सुनिश्चित करने की अनुमति मांगने के संबंध में दिया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष विधिचंद यादव तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को जीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन देकर अनुमति की मांग की।
जिला अध्यक्ष विधिचंद यादव ने बताया कि 27 मार्च को जीआरएम के आगमन पर 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उनका स्वागत करेगा। साथ ही, स्टेशन पर ट्रेन ठहराव को लेकर भी उन्हें ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।
यह अनुमति एसडीएम हैदरगढ़ से मांगी गई है ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके और ट्रेन ठहराव की मांग को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
ग्यारह सूत्रीय मांगपत्र में स्मार्ट मीटर में हेराफेरी, किसानों का कर्ज समेत प्रमुख मुद्दे शामिल भाकियू द्वारा उपजिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में किसानों के समस्त ऋण माफ करने, किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे हटाने, किसानों की फसल का सही समर्थन मूल्य देने व छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने की मांग की गयी है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर लगायें गये स्मार्ट मीटर आंड़ में हो रही धन उगाही का आरोप लगाया व जांच की मांग की। शारदा सहायक खण्ड 28 हैदरगढ़ के सहायक अभियंता व अवर अभियंता पर मुख्यालय पर न रूकने का आरोप लगाया है।व नहर की दोनों पटरियों पर शिल्ट जमा होने की बात कही गयी है। व साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 44 से 45.500 किमी. तक दाहिनी पटरी के समानांतर किसानों के आवागमन हेतु सड़क निर्माण की मांग व किलोमीटर 45.600 से बाईं पटरी से लेकर ग्राम बरावां तक सड़क निर्माण करायें जाने की मांग शामिल है। इसके साथ ही कई अन्य मांग भी किसान यूनियन द्वारा की गयी हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








