UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला को पुलिस ने भगाया तहसील दिवस में दिया प्रार्थना पत्र मुकदमा दर्ज 

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–23 मार्च

एस डी एम हैदरगढ़ की अध्यक्षता में आज तहसील मुख्यालय सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस समाधान दिवस में सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस्माइलपुर गांव से पहुंची एक दिव्यांग व अनुसूचित जाति की महिला मिथिलेश कुमारी पत्नी शिवकुमार ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रविवार 22 मार्च की शाम करीब 6 बजे गांव स्थित तालाब के पास अपने गांव के रहने वाले खलील की 10 वर्षीय बेटी के साथ बकरी चरा रही थी कि इसी बीच गांव की रहने वाली विपक्षी शिवमती विश्वकर्मा पत्नी पंकज विश्वकर्मा आई और पेड़ चराने की बात कहकर उसे थप्पड़ों से मारने लगी तभी बचाव के लिए जब दिव्यांग महिला आई तो उसे भद्दी भद्दी गालियां दी और थप्पड़ों से मारा पीटा शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी महिला फरार हो गई। घटना के बाद पीड़िता दिव्यांग महिला थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने महिला से तहरीर ले ली और घंटों तक थाने पर बैठाये रखा इसके बाद कहा कि सुबह आओ तो तुम्हारी डॉक्टरी कराई जाएगी। आज सोमवार की सुबह जब दिव्यांग महिला थाने पहुंची तो उसको डाट कर भगा दिया। पीड़िता ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने मेरी न रिपोर्ट लिखी और न ही मेडिकल परीक्षण कराया। दिव्यांग महिला की थाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो इसके बाद तहसील समाधान दिवस में जाकर शिकायत दर्ज कराई। इसी दौरान गांव निवासनी सफरीन बानो ने भी तहसील समाधान दिवस में उक्त गांव निवासनी विपक्षी शिवमती के खिलाफ शिकायत की ।सफरीन ने बताया कि 2 दिन पूर्व रात में वह अपने घर पर लेटी हुई थी कि तभी यही महिला विपक्षी शिवमती रास्ते से गुजरी पत्थर मार कर भाग गई। गनीमत रही कि यह पत्थर नहीं लगा दूसरे दिन वह अपने मां के साथ बकरी चरा रही थी तभी वह फिर दोबारा आ धमकी फिर गाली गलौज किया जब इसका वीडियो बनाने लगी तो उसने डंडा मार कर उसका मोबाइल फोड़ दिया। घटना की शिकायत लेकर जब थाने पहुंची तो पुलिस ने उल्टा मुझे ही फटकार लगाई और कहा कि वह पागल है और कोई कार्यवाही नहीं की ।सफरीन का आरोप है कि पुलिस के बीच उसका उठना बैठना है पुलिस उसको थाने पर बैठाकर चाय पिलाते हैं। एसडीएम ने उक्त दोनों मामलों को गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उक्त मामले को लेकर जब सुबेहा थाना प्रभारी यशकांत सिंह से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है वहीं शिकायतकर्ताओं को मेडिकल के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ भेजा गया है जहां पर उनका मेडिकल किया जा चुका है।

                                            ब्यूरो रिपोर्ट

                                      दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें