UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रक्षामंत्री से मिले भाजपा युवा नेता अमन त्रिपाठी,खरगापुर की समस्याओं से कराया अवगत

trfgcvkj.blkjhgfd

लखनऊ–17 मार्च 

लखनऊ के गोमती नगर खरगापुर निवासी एवं भाजपा के सक्रिय युवा नेता अमन त्रिपाठी ने दिल्ली में देश के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अमन त्रिपाठी ने अपने क्षेत्र खरगापुर की प्रमुख जनसमस्याओं को माननीय रक्षा मंत्री जी के समक्ष रखा।

अमन त्रिपाठी ने विशेष रूप से खरगापुर क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन के कारण क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता,विद्यार्थियों और आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही क्षेत्र की अन्य विकासात्मक एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं से भी माननीय रक्षा मंत्री जी को अवगत कराया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए रेलवे ओवरब्रिज सहित सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अमन त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्याओं को सरकार तक पहुँचाना उनका निरंतर प्रयास है रक्षा मंत्री की सकारात्मक पहल से खरगापुर क्षेत्र के नागरिकों में विकास को लेकर नई आश जगी है।

                                          ब्यूरो रिपोर्ट 

                                   दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें