UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तीन दिन बाद भी गुनगुन का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस, कोतवाली में ही धरने पर बैठे आक्रोशित परिजन; पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

trfgcvkj.blkjhgfd

बाराबंकी/उत्तर प्रदेश–15 मार्च 2026

जिले के हैदरगढ़ कस्बे में 14 वर्षीय बालिका के रहस्यमय तरीके से लापता होने के तीन दिन बाद भी सुराग न मिलने पर परिजनों ने कोतवाली परिसर में धरना दिया पुलिस ने कई टीमों का गठन कर तलाश तेज कर दी है।

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ (Haidergarh) कस्बे में 13 वर्षीय बालिका के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग न मिलने से नाराज परिजन रविवार को कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

धरने में स्थानीय पत्रकारों और कई संभ्रांत नागरिकों ने भी परिजनों का समर्थन किया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द बालिका की बरामदगी की मांग की।

13 मार्च की शाम घर के बाहर से हुई थी लापता

जानकारी के अनुसार, 13 मार्च की शाम कस्बे के पूरे मितई वार्ड निवासी पत्रकार नृपेंद्र तिवारी की 13 वर्षीय पुत्री गुनगुन घर के बाहर खेलते समय अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। परिजनों ने उसी दिन इसकी शिकायत हैदरगढ़ कोतवाली में दर्ज कराई थी।

परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं, जिससे परिवार में चिंता और भय का माहौल है।

कोतवाली परिसर में धरने पर बैठे परिजन

रविवार को बालिका का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए परिजन पत्रकारों और स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

धरने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी, कई टीमों का गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बालिका की तलाश के लिए कई पुलिस टीमों का गठन पहले ही कर दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बालिका को बरामद कर लिया जाएगा।

व्हाट्सएप कॉल पर मिली धमकी, परिजनों की बढ़ी चिंता

परिजनों के अनुसार, शनिवार को बालिका के चाचा को व्हाट्सएप कॉल के जरिए अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी। कॉल करने वाले ने पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

इस घटना के बाद परिवार किसी अनहोनी की आशंका को लेकर और ज्यादा चिंतित हो गया है।

स्थानीय लोगों और नेताओं ने किया समर्थन

धरने में कई स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। भाजपा नेता पंकज दीक्षित ने कहा कि लड़की को लापता हुए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

धरने में पंडित सिद्धार्थ अवस्थी, पंकज मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय त्रिवेदी, राजू त्रिवेदी, नृपेंद्र तिवारी, दीपू तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार सोनी रानू, बैजनाथ मौर्य सहित कई स्थानीय लोग और पत्रकार मौजूद रहे।

                                          ब्यूरो रिपोर्ट 

                                   दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें