हैदरगढ़/बाराबंकी–14 मार्च
मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत हैदरगढ़ का है जहां पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी से एक 12 वर्षीय बिटिया के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायती पत्र देकर बिटिया की खोज करने व आवश्यक विधिक कार्यवाही की मांग की है। पूरा मामला हैदरगढ़ कस्बे के पूरे मितई वार्ड का है जहां एक पत्रकार की बेटी शुक्रवार की शाम 5 बजे से रहस्यमय तरीके से लापता है। पीड़ित के साथ पुलिस ने भी रिश्तेदारों के यहां जांच की और पूरे मोहल्ले की जघन तलाशी ली लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पीड़ित ने शुक्रवार देर रात गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाशी अभियान तेजी से चलाया लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी पुलिस ने तलाशी अभियान जारी रखा और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन मुकामी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








