UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भाकियू अराजनैतिक की मासिक बैठक संपन्न लोनीकटरा पुलिस की कार्यशैली से भाकियू नेताओं में आक्रोश 

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–09 मार्च

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक तहसील इकाई हैदरगढ़ की मासिक बैठक तहसील मुख्यालय पर संपन्न हुई। जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी जिसका संचालन शिव सिंह चौधरी ने किया, बैठक में भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं द्वारा यह निर्णय लिया गया कि तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक और सभी ग्राम पंचायत से अधिक से अधिक संख्या में सभी कार्यकर्ता लाठी डंडा व टोपी बिल्ला के साथ 16 तारीख थाना लोनी कटरा 10 से 11 के बीच में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होंगे , क्योंकि क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ को सात सूत्रीय ज्ञापन थाना लोनी कटरा के कृत्य को देखते हुए सौंपा गया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने क्षेत्राधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा यदि इन बिंदुओं का निस्तारण 15 मार्च तक नहीं किया गया तो , प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा जी नेतृत्व में जिला अध्यक्ष राम बरन वर्मा की अध्यक्षता में 16 मार्च को थाना लोनी कटरा के प्रांगण में एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा , साथ ही चेतावनी दी गयी कि यदि कोई घटना घटती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी, बैठक में युवा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम शंकर वर्मा , युवा जिला सचिव लाल मोहम्मद , ब्लॉक अध्यक्ष त्रिवेदीगंज सचिन पांडे, महिला ब्लॉक त्रिवेदीगंज उषा मौर्या,ब्लॉक अध्यक्ष हैदरगढ़ आदिल खान , ब्लॉक सचिव रामदीन रावत ,युवा ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नसीम , ब्लॉक महामंत्री मोहम्मद अनवर ,महिला नगर अध्यक्ष गुच्छन देवी, महिला ग्रामअध्यक्ष सुखदेई,शिव प्यारी,राजवती ,फूलकली , लल्लन , ग्राम अध्यक्ष बच्चू ,दशरथ, राम प्यारे ,आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

                                           ब्यूरो रिपोर्ट 

                                     दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें