दो पक्षों में चले लाठी डंडे,युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी, दोनों पक्षों के 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज
हैदरगढ़/बाराबंकी–07 मार्च
मामला हैदरगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले सुबेहा थाना क्षेत्र का है, थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूरे वैश्य गांव का है जहाँ पर दो पक्षों में जोरदार भिडंत हो गयी जिसमें लाठी डंडे समेत तलवार से हमला हुआ! दोनों पक्षों ने पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है! प्रथम पक्ष की तरफ से उक्त गांव निवासी संतोष सिंह पुत्र गंगा बक्श सिंह ने बताया कि उनके घर पर कुछ लोगों ने आकर हमला बोल दिया जिसमें अरविंद सिंह 35 वर्ष पुत्र रामदेव सिंह, व राम प्रताप सिंह 40 वर्ष पुत्र रामदेव सिंह व कई अन्य निवासी थलवारा गंभीर रूप से घायल हुये हैं वहीं दूसरे पक्ष के जयसिंह उम्र 52 वर्ष पुत्र साहेब बक्श सिंह, टीएन सिंह 26 वर्ष पुत्र जयसिंह,जय प्रताप सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र श्याम बहादुर सिंह,हरिशंकर सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र हरि बहादुर सिंह घायल हैं!
आरोप है कि जयसिंह अपने घर से जा रहे थे तभी आदर्श सिंह उर्फ जालिम सिंह पुत्र गौतम सिंह, गौतम सिंह पुत्र देवदत्त सिंह व अरविंद सिंह पुत्र रामदेव सिंह, व राम प्रताप सिंह पुत्र रामदेव सिंह ने हमला किया! मारपीट में घायल हुये लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया जहाँ पर गंभीर रूप से घायल युवकों को ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया गया! मामले को लेकर जब सुबेहा थाना प्रभारी यशकांत सिंह से बात की गयी तो उन्होने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली थी जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है!
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








