UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

फतेहपुर में जबरन धार्मिक नारा लगवाने की कोशिश नाकाम,आरोपी युवक गिरफ्तार

trfgcvkj.blkjhgfd

फतेहपुर/बाराबंकी–05 मार्च

कस्बा फतेहपुर में एक युवक द्वारा जबरन धार्मिक नारा लगवाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना मुंशीगंज बाजार स्थित नसीर मार्केट की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक युवक बाजार में पहुंचकर मोहम्मद निसार की कॉस्मेटिक दुकान पर गया और उनसे जबरन “जय श्रीराम” का नारा लगाने का दबाव बनाने लगा।

पीड़ित द्वारा नारा लगाने से इनकार करने पर युवक कथित रूप से विवाद और झगड़े पर उतारू हो गया। बहस के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी।

भीड़ बढ़ती देख आरोपी युवक धार्मिक नारे लगाते हुए मौके से फरार हो गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कस्बे में लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया।

माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए स्थानीय समाज सेवियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बताया जाता है कि ईदगाह एवं जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती नजीब कासमी, चेयरमैन इरशाद अहमद कमर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया।

पीड़ित ने स्थानीय चौकी में तहरीर देकर कोतवाली फतेहपुर में मामला दर्ज कराया।

कोतवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है वायरल वीडियो में युवक कथित रूप से अपना नाम जोशी टोला निवासी विशाल जोशी बताते हुए दिखाई दे रहा है।

                                             ब्यूरो रिपोर्ट 

                                      दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

बाराबंकी में दबंगों का कहर महिला-किशोरी पर जानलेवा हमला पुलिस-प्रधान व स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल एसपी अर्पित विजयवर्गीय से लगाई न्याय की गुहार पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष कार्रवाई की उठाई मांग

और पढ़ें

बाराबंकी में दबंगों का कहर महिला-किशोरी पर जानलेवा हमला पुलिस-प्रधान व स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल एसपी अर्पित विजयवर्गीय से लगाई न्याय की गुहार पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष कार्रवाई की उठाई मांग