त्रिवेदीगंज/बाराबंकी–01 मार्च
जनपद के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसा हुआ। 1 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:40 बजे एक बोलेरो गाड़ी का पिछला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना एक्सप्रेसवे के प्वाइंट नंबर 19.7 से 19.8 के बीच हुई।
बोलेरो वाहन संख्या UP42AK8226 लखनऊ से कुमारगंज अयोध्या की ओर जा रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही लोनी कटरा थाने की सीसी टीम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।
टीम ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी गोसाईगंज भेजा इस हादसे में कुल नौ लोग घायल हुए हैं।
घायलों में वंशबहादुर यादव पुत्र गया प्रसाद,निर्मला पत्नी वंश बहादुर,श्यामकली पत्नी करमचंद,बाबू राम पुत्र बचऊ,रेखा पत्नी रंग बहादुर,शांति पत्नी बलिराम और इंद्रपति पुत्र रामप्रसाद शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, सियालाल पत्नी भवानीफेर,पराना पत्नी सियालाल और अजीत कुमार पुत्र राम यज्ञ भी घायल हुए हैं ये सभी अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








