हैदरगढ़/बाराबंकी–25 फ़रवरी
गुरूवार को दुकानों के बाहर तोड़फोड़ करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें लगभग दर्जनों बच्चे तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं! जानकारी करने पर पता चला कि वायरल वीडियो हैदरगढ़ कस्बा स्थित नवज्योति गली का है जिसमें मुस्लिम समुदाय के लगभग 9 बच्चे हाथ में डंडा लिये और दुकानों के बाहर लगे बोर्ड को फाड़ते नजर आ रहे हैं! वायरल वीडियो 25 फरवरी की सुबह 3 बजकर 21 मिनट का बताया जा रहा है! सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रमजान के महीने की शुरुआत से ही कुछ बच्चे देर रात उठकर हुड़दंग मचाते हैं और दुकानों के बोर्ड बैनर फाड़ते हैं! कुछ गाड़ियों में बच्चों ने स्क्रैच के निशान भी बनाये लेकिन गाड़ियों में मेहमान लोग थे जो नाराज होकर चले गये! दुकान के बाहर हुई तोड़फोड़ को लेकर नवज्योति गली की प्रसिद्ध मोबाइल की दुकान मोबाइल वर्ल्ड के संचालक अभिषेक अवस्थी ‘जीतू’ ने बताया कि उक्त मामले को लेकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकाम पुलिस से लिखित मे शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की गयी है वहीं जब मामले को लेकर चौकी इंचार्ज कपिलदेव यादव से संपर्क किया गया तो संपर्क नहीं हो सका? अब देखना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर शरारती लोगों के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही की जागेगी या फिर ऐसे ही शरारतें होती रहेंगी!
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








