हैदरगढ़/बाराबंकी–23 फ़रवरी
पूरा मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोंधी मजरे शिवराजपुर का है, जहाँ पर अवैध कब्जे व प्रताड़ित करने को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस से जांच कर न्याय की गुहार लगाई है! जोंधी गांव निवासी तिनेत बक्श सिंह व लालता बक्श सिंह पुत्रगण चंद्रशेखर सिंह ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता की दूसरी बीवी व शिकायतकर्ता की सौतेली माँ प्रेमलता सिंह पत्नी चंद्रशेखर सिंह व उनके पु्त्र राम प्रताप सिंह जो उक्त गांव के निवासी हैं व 2024 में पिता की मृत्यु के बाद से आये दिन विपक्षी गणों द्वारा प्रार्थीगण की भूमि पर कब्जा करने की नियत में रहते हैं जबकि आबादी मकान व सहन की भूमि की घरौनी प्रार्थी जनों के नाम हिस्सा मुताबिक दर्ज है।
शिकायतकर्ता ने ये भी आरोप लगाया कि उसके पिता द्वारा बनाये गये बेशकीमती मकान पर विपक्षी जनों का कब्जा है और विपक्षी जन प्रार्थी को हिस्सा नहीं दे रहे हैं व हिस्सा मांगने पर आमदा फौजदारी हो जाते हैं शिकायतकर्ता ने मुकामी पुलिस से मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है!
उक्त मामले को लेकर जब कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु मल्ल से बात की गयी तो उन्होने बताया कि उक्त मामले को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है मामले की जांच की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








