त्रिवेदीगंज/बाराबंकी–23 फ़रवरी
सरकारी नौकरी वाले सरकार और जनता को किस कदर ठेंगा दिखा रहे हैं साहब पूछिये मत त्रिवेदीगंज के शुम्भा एट परीवां में सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. मुकुंद पटेल अक्सर अपनी ड्यूटी से गायब रहे है मरीजों ने बताया कि सीएचसी गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है। लोग टैक्सी या निजी वाहन का किराया खर्च कर अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन डॉक्टर न मिलने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। इससे विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को परेशानी हो रही है।लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति में उन्हें उपचार नहीं मिल पाता। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र स्थायी डॉक्टर की व्यवस्था करने की मांग की है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओ) से बात की गई तो उन्होंने मामले को गंभीरता से देखने की बात कही वही जब अधीक्षक मुकुंद पटेल से दूरभाष के माध्यम से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हम मीटिंग में हैं दांत के डॉक्टर डेंटल हाइजीनिक नियुक्ति के बावजूद भी वहां पर सुविधा नहीं मिल पा रही हैं पूर्ण रूप से मशीन अभी सेटल नहीं हुई है मरीज आते हैं यूं ही दवा लेकर चले जाते हैं और उनके दांतों की देखरेख जैसे की सफाई यह सब नहीं हो पाती, या फिर मरीजों का सही से उपचार नहीं हो पाता।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








