UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तांत्रिक इलाज के नाम पर चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश कथित तांत्रिक फरार

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–20 फ़रवरी 

हैदरगढ़ के निकट बांदा बहराइच मार्ग पर स्थित दतौली चौराहे के निकट एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है! 

 हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के दतौली चौराहे से सराय रावत जाने वाले मार्ग पर स्थित दो कमरों में झाड़-फूंक और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर मासूम बच्चों व ग्रामीण महिलाओं के कथित इलाज का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार, एक अधेड़ व्यक्ति रात के अंधेरे में इन कमरों में कथित तांत्रिक क्रियाएं कर बीमार बच्चों और अनपढ़ महिला मरीजों का इलाज करने का दावा करता था। आरोप है कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को झांसा देकर यहां लाया जाता था और बीमारी ठीक करने के नाम पर अंधविश्वास फैलाया जाता था।

ग्रामीणों को जब इस गतिविधि की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कथित तांत्रिक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि पुलिस की भनक लगते ही वह ठिकाना छोड़कर फरार हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हैदरगढ़ पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है। आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

वहीं हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. जयशंकर पांडेय ने स्पष्ट कहा कि झाड़-फूंक और इस प्रकार का अवैध इलाज पूरी तरह गैरकानूनी है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे मामलों में पुलिस के साथ मिलकर सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी बीमारी के उपचार के लिए केवल सरकारी अस्पताल या पंजीकृत चिकित्सक की ही सलाह लें।

ग्रामीण महिलाओं और बच्चियों के बयान सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत और बयानों के आधार पर आवश्यक कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में ये धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है जिसमें गरीब और मानसिक रूप से पीड़ित लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है!

                                              ब्यूरो रिपोर्ट 

                                       दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें