त्रिवेदीगंज/ बाराबंकी–20फ़रवरी
आरोप है कि लोनी कटरा थाना क्षेत्र में स्कूल न जाने पर एक छात्र को उसकी क्लास टीचर ने घर आकर पीट दिया। पीड़ित छात्र के पिता ने इस मामले में शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
लदई का पुरवा निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका 7 वर्षीय बेटा आयुष रावत बीमार होने के कारण स्कूल नहीं गया था। दुन्दीपुर विद्यालय में तैनात शिक्षिका शालू वर्मा इस बात से नाराज हो गईं और उन्होंने घर आकर आयुष की पिटाई कर दी।
छात्र के पिता ने लोनी कटरा थाना में शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लोनी कटरा थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं जब मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी से बात करने की कोशिश की गयी तो उनसे संपर्क नहीं हो सका!
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








