UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नशे में धुत जीजा साले की हिंसक झड़प में जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट आरोपी फरार

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–20 फरवरी 

रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है जहाँ एक जीजा ने अपने साले को ही मौत के घाट उतार दिया! जानकारी अनुसार पूरा मामला कोतवाली हैदरगढ़ और थाना सुबेहा की सीमा पर स्थित बेहटा गांव केता एक ईंट-भट्ठे पर गुरुवार देर शाम नशे में धुत साले-बहनोई के बीच हुई मारपीट ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि जीजा ने साले की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जौनपुर जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र निवासी गोरख यादव का बेहटा गांव में “पारस” नाम से ईंट-भट्ठा संचालित है। यहां बिहार निवासी सूरज (30 वर्ष) अपने जीजा मंगल (निवासी लाला का पुरवा, थाना गुरबक्श गंज, रायबरेली) के साथ काम करता था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह से ही सूरज, उसके जीजा मंगल और मंगल के भाई आकाश के बीच किसी बात को लेकर शराब के नशे में गाली-गलौज हो रही थी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और लकड़ी के चैल (डंडों) से एक-दूसरे पर हमला किया जाने लगा सिर पर गंभीर चोट गम्भीर चोटें आने के कारण मौके पर मौत हो गई|

मारपीट के दौरान सूरज के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी। हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हैदरगढ़ ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सीमा विवाद के चलते कोतवाली हैदरगढ़ व थाना सुबेहा दोनों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। घटनास्थल को कोतवाली क्षेत्र में पाए जाने पर हैदरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई संभाली।

पुलिस ने मुख्य आरोपी मंगल लोध को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई आकाश मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, बाराबंकी भेज दिया गया है।

पुलिस का बयान अतिरिक्त प्रभारी शैलेश यादव व सीओ समीर सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद और शराब के नशे में हुई मारपीट का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

                                            ब्यूरो रिपोर्ट 

                                     दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें