UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बिजली विभाग को बड़ी चुनौती शातिर चोरों ने ट्रांसफार्मर से उड़ाया कीमती सामान|

trfgcvkj.blkjhgfd

मौके पर पहुंचे अवर अभियंता और चिनहट पुलिस ने घटना की जांच शुरू की|

लखनऊ–19 फरवरी

चिनहट इलाके में बेखौफ घूम रहे शातिर चोरों ने एक बार फिर पुलिस और बिजली विभाग की नींद उड़ा दी|

बताते चलें कि बीती रात अज्ञात चोरों ने एक भारी-भरकम चार सौ केबीए ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें मौजूद कीमती कॉपर और अन्य पुर्जे चोरी कर लिए|

सुबह जब ग्रामीणों ने बिजली गुल होने पर ट्रांसफार्मर की हालत देखी तो इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि चोरों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके भीतर का तांबा (कॉपर) और तेल गायब कर दिया गया।

चोरों की फुर्ती और तकनीक से अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में तकनीकी रूप से दक्ष लोग शामिल हो सकते हैं।

सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अवर अभियंता नीलेश रस्तोगी अपनी तकनीकी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन किया अवर अभियंता ने पूरे मामले की जानकारी चिनहट पुलिस को दी स्थानीय थाना चिनहट प्रभारी निरीक्षक ने आनन–फानन मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।

अवर अभियंता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी होने से विभाग को लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ है। इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। हमारी पहली प्राथमिकता क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द सुचारू करना है|

इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में पुलिस गश्ती को लेकर काफी नाराजगी भी देखने को मिल रही है लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस की गश्त होती तो चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाते|

फिलहाल प्रभारी निरीक्षक चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने चोरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर चोरी किए गए सामान की बरामदगी का आश्वासन दिया|

                                                ब्यूरो रिपोर्ट 

                                         दैनिक सुदर्शन प्रवाह

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें