हैदरगढ़/बाराबंकी–16 फरवरी
हैदरगढ़ के लिल्हौरा माइनर पर जमीन को छू रहे तारों से खेत जा रहे एक किसान को जोरदार झटका लगा, प्राप्त जानकारी अनुसार पूरे मितई वार्ड निवासी शंकर शरण मौर्या उम्र लगभग 38 पुत्र राम शरण मौर्या
शाम पौने पांच बजे के आसपास खेत जा रहे थे तभी लिल्हौरा माइनर के पास 11 हजार लाइन की चपेट में आ गये! और करंट के जोरदार झटके से बेहोश होकर वहीं गिर पड़े! घटना की सूचना मिलने पर चेयरमैन आलोक तिवारी ने तुरंत शंकर शरण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ पर उनका प्राथमिक उपचार कर
चेयरमैन आलोक तिवारी का कहना है कि विद्युत विभाग की उदासीनता की वजह से ऐसी घटनायें हो रही हैं,
हैदरगढ़ नगर पंचायत के मोहल्ला पूरे मितई वार्ड निकट प्रकाश इंटर कॉलेज, नहर की पटरी से खेतों में 11000 वोल्टेज विद्युत तार जमीन से 6 फीट की दूरी पर लटकते हुए मौत को दावत दे रहे हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है! आलोक तिवारी ने बताया कि हर्षित मौर्या पुत्र गरीबी मौर्य द्वारा कई बार लिखित व मेरे द्वारा मौखिक शिकायत बिजली विभाग में की गई किंतु इसका संज्ञान नहीं लिया गया और आज परिणाम स्वरूप गृह कार्य से खेत में काम कर रहे जीतू मौर्य पुत्र रामशरण मौर्य नीचे लटक रहे तार की चपेट में आ गए जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है, किंतु बिजली विभाग अगली घटना के इंतजार में है। चेयरमैन आलोक तिवारी ने ऊर्जा मंत्री को ट्वीट कर मामले की शिकायत की है! अब देखना है कि मामले को लेकर विद्युत विभाग संज्ञान लेगा या फिर ऐसे ही शिकायतों का दौर जारी रहेगा।
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








