UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद का वार्षिक अधिवेशन संपन्न विशिष्ठ विभूतियां सम्मानित

trfgcvkj.blkjhgfd

गोमती नगर/लखनऊ–16 फरवरी 

गोमतीनगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद का वार्षिक अधिवेशन भव्य रूप से संपन्न हुआ|

इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया और संस्था के भविष्य के सेवा कार्यों की रूपरेखा साझा की गई|

समारोह में मुख्य रूप से पुलिस और समाज सेवा से जुड़ी हस्तियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे देवेश शर्मा पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड,अतुल सक्सेना सेवानिवृत्त आईपीएस अंजनी कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मदेयगंज,मोहम्मद इरफान उपनिरीक्षक,लखन विश्वकर्मा,डॉ.ए.के.श्रीवास्तव, राजेश रावत (पार्षद), और राम सागर यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग को सम्मानित किया गया|

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में बताया कि परिषद पूरे भारतवर्ष में सक्रिय है उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि संस्था द्वारा प्रतिदिन लावारिस शवों का उनके धर्मानुसार अंतिम संस्कार कराया जाता है|

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हमारी योजना इस पुनीत कार्य को जल्द ही संपूर्ण भारत में विस्तार देने की है|

इसी क्रम में,झारखंड के धनबाद से आए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाखन विश्वकर्मा ने इस अभियान की जिम्मेदारी लेते हुए धनबाद में भी इसे सुचारू रूप से संचालित करने का आश्वासन दिया|

कार्यक्रम के दौरान संस्था के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया|

वरिष्ठ कार्यकर्ता मो.सगीर (नेताजी) ने बताया कि संस्था हर वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न कराती है|

डॉ.ए.के. श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि परिषद द्वारा समय-समय पर नि:शुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मौजूद रहे पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार शर्मा ने संस्था के कार्यों की सराहना की और राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि संविधान के दायरे में रहकर हर संभव मदद प्रदान की जाएगी|

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय महासचिव डॉ.रेहान अहमद ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित कर आभार व्यक्त किया|

इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे,जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया|

                                        दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                          जिला संवाददाता 

                                           राजन कश्यप 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें