UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अवसानेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों के भीड़ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक

trfgcvkj.blkjhgfd

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी–15 फ़रवरी

त्रिवेदीगंज स्थित रौनी पंचायत के प्रसिद्ध औसानेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। यह मंदिर महाभारत कालीन माना जाता है|

रात एक बजे से शाम तक भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गिरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट रात एक बजे ही खोल दिए गए थे|

यह मंदिर एक बहुचर्चित तीर्थ स्थल है, जिसके बारे में मान्यता है कि यहां आकर श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती है|

इस अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा, सीओ समीर सिंह और कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु मल्ल लगातार मौके पर मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग सहित भारी संख्या में पुलिस बल मेले में गश्त करता रहा|

                                       दैनिक सुदर्शन प्रवाह

                                              ब्यूरो चीफ़ 

                                            शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें