महादेवा/बाराबंकी–15 फरवरी
अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत आयोजित हो रहे फाल्गुनी महाशिवरात्रि मेला के दृष्टिगत श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान विभिन्न जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई||
एडीजी लखनऊ जोन ने मंदिर परिसर में वाहन पार्किंग व्यवस्था, बैरीकेटिंग, सीसीटीवी कैमरे एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए||
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र सोमेन वर्मा, जिलाधिकारी बाराबंकी, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे||
अपर पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि मेला शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी||
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








