हैदरगढ़/बाराबंकी–14 फ़रवरी
मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मालिनपुर गांव का है जहाँ पर एक व्यक्ति से लेखपाल ने अभद्रता की है ऐसा शिकायत में दर्शाया गया है,इसका एक वीडियो भी शोसल मीडिया पर वायरल है जिसमें हल्का लेखपाल की बदतमीजी उजागर हुई है|
मालिनपुर गांव निवासी प्रदीप पाल पुत्र विश्वनाथ ने 14 फरवरी को एक गूलर का पेड़ काट लिया था,जिसके बाद पहुंचे हल्का लेखपाल से उनकी तू तू मै मैं हो गयी|
शिकायतकर्ता ने बताया कि हल्का लेखपाल ओम प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर तू तड़ाक भाषा का प्रयोग किया और प्रार्थी से दस हजार रूपये की मा़ग की जो पूरी न होने पर हल्का लेखपाल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया|
मामले को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गयी है अब देखना है कि जांच में आखिर क्या निकल कर सामने आयेगा, आपको बता दें कि लेखपाल ओम प्रकाश पिछले दिनों भी सवालों के घेरे में थे जब सरकारी पेड़ों को कटवाने को लेकर वो अखबार की सुर्खियों में छाये हुये थे! ऐसा लगता है जैसे लेखपाल का विवादों से पुराना नाता रहा हो|
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








