UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–14 फ़रवरी 

विकासखंड हैदरगढ़ में ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का उपस्कर एवं उपकरण वितरण शिविर व ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धौर ब्लॉक प्रमुख आरती रावत रही एवं विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह अध्यक्ष आलोक तिवारी मंडल अध्यक्ष रजत मिश्रा एवं मंडल उपाध्यक्ष विकास पांडे रहे|

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष रजत मिश्रा, खंड शिक्षाधिकारी आराधना अवस्थी, एसआरजी सहित समस्त एआरपी व अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे|

खंड शिक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया एवं बच्चों की स्काउट गाइड टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया|

ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके बाद सरस्वती वंदना, स्वागत गीत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर की छात्राओं ने किया एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर बारा व पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगढ़ की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया|

मुख्य अतिथि आरती रावत ने भाजपा सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी एवं बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने की अपील की और बताया कि भाजपा सरकार द्वारा बच्चों के जन्म से लेकर के शिक्षा ग्रहण तक की सारी सुविधाएं स्कूलों में दी जाती है|

वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हैदरगढ़ रामदेव सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में उत्साह होता है और इससे बच्चे समाज की मुख्य धारा में जुड़ते हैं|

नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी ने उपस्कर वितरण शिविर को भाजपा सरकार का एक अच्छी पहल बताया और कहा कि बच्चों को चिन्हित करके उनको प्रोत्साहित करने का काम भाजपा सरकार कर रही है साथ ही साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारी शिक्षा की उत्तरोत्तर प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं|

खंड शिक्षा अधिकारी ने इस अवसर पर विभागीय प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी देख करके मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया और शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोतर प्रगति करने की बात कही|

अतिथियों सहित सेवानिवृत शिक्षिका आशा देवी का स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत किया गया|

कार्यक्रम में बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें उपहार दिए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया|

अतिथियों द्वारा टीएलएम प्रदर्शनी,दिव्यांग बच्चों के लिए दी जाने वाले सुविधाओं किट आदि का अवलोकन किया एवं शिक्षा विभाग की सराहना करी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी|

इस मौके पर मंच संचालन बृजेन्द्र प्रताप सिंह , कृष्णा मिश्रा द्वारा किया गया एवं समस्त एआरपी सहित प्राथमिक शिक्षा संघ जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री कुलदीप मिश्रा, कुलवंत सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव,लवकुश पाण्डेय, रुद्रकांत बाजपेई,श्रावण शुक्ल,राम शंकर, राजेंद्र किशोर पांडे,विकास पांडे,अनिल सिंह,सत्यदेव सिंह,मदन मोहन वर्मा देवी शंकर पांडे,रमाकांत गुप्ता, स्काउट मास्टरराजेंद्र त्रिपाठी,वैभव शर्मा,राजेश सरोज, इंटीनेटर टीचर सहदेव प्रजापति सहित कई इंटीनेटर टीचर बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविकाएं अनुपम श्रीवास्तव सीमा सचान लक्ष्मी देवी सीमा सिंह राम रानी वर्मा व दर्जनों आंगनबाड़ी कार्य कत्रियों ने सुपोषण स्टाल लगाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई| वहीं पर शिक्षक शिक्षिकायें भी मौजूद रहे और करीब 150 दिव्यांग बच्चों ने उपस्कर एवं उपकरण प्राप्त किया। उपकरण पाकर चेहरे दिव्यांगों के खिल उठे|

                                         दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                                 ब्यूरो चीफ़

                                              शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें