हैदरगढ़/बाराबंकी–13 फ़रवरी
उत्तर प्रदेश बाराबंकी जिला के हैदरगढ़ तहसील में रामपुर के अधिवक्ता की हत्या के विरोध में हैदरगढ़ में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए जम कर प्रदर्शन किया और हत्यारों को फांसी दो का नारा गूंजा तथा हैदरगढ़ तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की|
हैदरगढ़ तहसील मुख्यालय उपजिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे अधिवक्ताओं का नेतृत्व तहसील बार के अध्यक्ष राम अचल मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि रामपुर में एक वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है|
उन्होंने कहा कि कानून के रक्षक माने जाने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पचास लाख रुपए का परिवारक सहायता राशि दिया जाए अधिवक्ता के हत्यारे को फांसी की सजा दी जाये, पूरे प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटोकाल एक्ट तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये मृतक अधिवक्ता के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के साथ हो रहे जघन्य अपराध व हत्योओं पर शक्ति से रोक लगायी जाये और यह शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है बार अध्यक्ष राम अचल मिश्रा ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे|
ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई|
इस दौरान हैदरगढ़ तहसील बार अध्यक्ष राम अचल मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऊषा सिंह,उपाध्यक्ष प्रथम कमल कुमार पाण्डेय,उपाध्यक्ष द्वितीय रुपनरायन वर्मा,कोषाध्यक्ष बनवारी लाल,संयुक्त मंत्री प्रसाशन अशीष कुमार मिश्रा,संयुक्त मंत्री प्रकाशन महावीर सिंह,वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य जितेंद्र सिंह,दिनेश दत्त मिश्रा,हरिहर प्रसाद मिश्रा,कनिष्ठ कार्यकारणी सदस्य अरविंद कुमार त्रिवेदी,मन्साराम यादव,अवधेश सिंह,ब्रिजेन्द्र सिंह (विज्जू सिंह),राजकुमार सिंह,हरिशंकर शर्मा,जीत बहादुर सिंह,हरिकेश सिंह विवेकानंद शुक्ला सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे|
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








