UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तिवारी बाबा के स्थान पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन

trfgcvkj.blkjhgfd

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी–12 फरवरी 

 विकास खंड़ त्रिवेदीगंज क्षेत्र के रांमीपुर ग्रामपंचायत में बुधवार को ग्रामसभा के ग्रामीणों के सहयोग से इस बार भी तिवारी बाबा प्राचीन मंदिर के स्थान पर दो दिवसीय 26वां महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में मेला के अलावा क्रिकेट मैच और रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्रीय लोगो ले बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

समाजसेवी संतशरण वर्मा ने बताया कि तिवारी बाबा का स्थान काफी पुराना है यहां इस बार 26वां विशाल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों और बाबा के अनुयायियों के द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है। उन्होने तिवारी बाबा के बारें विस्तृत जानकारी देते हुए इस स्थान पर लोगों द्वारा मांगी गई समस्त मुरादे पूरी होती है। उन्होंने बताया कि इस स्थान के नाम पर काफी जमीन पड़ी हुई ग्रामीणों को आवासीय पट्टा भी दिया गया, कुछ लोगां द्वारा बाबा की जमीन पर बैनामा भी ले रखा है लेकिन आज सभी पट्टा धारक घर बनाकर नही रह सके। पुजारी संजय बाबा ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा जमीन पर खनन करने आए उन्हे किसी ने मना नही किया जिसके बाद खनन कर्ताओं को बिना मिट्टी के वापस जाना पड़ा, और जाते-जाते माथा भी टेक और मांफी भी मांगी। बाबा ने कहा की यही वजह है ग्रामीण और आस पड़ोस के लोगों की आस्थाएं बाबा से जुड़ी है। लवकुश वर्मा ने बताया कि पहले इस स्थान पर हमारे पूर्वजों के द्वारा मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता था अब हम युवाओं के द्वारा इस कार्यक्रम को सम्पन्न करवाने का जिम्मा ले रखा। राहुल वर्मा ने बताया कि दो दिवसिय मेला में क्रिकेट मैच, रामलीला और सांस्कृति कार्यक्रम होते है जिसमे क्षेत्रीय विधायक, ग्रामप्रधान और तिवारी बाबा सैकड़ो अनुयायियों पहुंचते है प्रसाद चढ़ा कर परिवार समेत मेला का आनंद लेते है। इस मौके पर मुख्य रूप से सुशील पटेल लंबरदार पूर्व प्रधान शिव नाम पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबरशरण जायसवाल ने पिता काटकर मैच का शुभारंभ किया और अन्य ग्रामीण क्षेत्रीय वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे गुड्डू कुरैशी पूर्व प्रधान वीरेन्द्र मोहन, विजय कुमार, शिवशरन, इंद्रपाल, राम सिंह, रिंकू, पवन, सूरज, रामप्रसाद, सूर्य, मंगल, प्रेमचंद्र, रिंकू, सुनील, कृष्ण कुमार व क्षेत्र के समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे आए हुए सभी लोगो का समाजसेवी संतशरण ने आभार प्रकट किया।

                                       दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                              ब्यूरो चीफ़ 

                                           शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें