UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मानसिक दिव्यांग युवक से फर्जी बैनामा कराने का आरोप,पुलिस से हुई शिकायत

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–12 फ़रवरी 

एक मानसिक रोगी युवक का फायदा उठाकर एक कथित अधिवक्ता ने बैनामा करा लिया, बैनामा कराने वाले युवक के विरुद्ध पीड़ित के पिता ने मुकामी पुलिस से मिलकर लिखित मे शिकायत कर विधिक कार्यवाही की मांग की है| 

प्राप्त जानकारी अनुसार पूरा मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोखरा पुलिस चौकी का है जहाँ पीड़ित अक्षय प्रताप सिंह के पिता महाराज बक्श सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह ने स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देते हुये बताया कि उसके पुत्र का लखनऊ के मानसिक रोग विशेषज्ञ डा0 हरजीत सिंह के यहाँ से इलाज चल रहा है व इसी का फायदा उठाते हुये विपक्षी उपेंद्र शुक्ला पुत्र राम गोपाल शुक्ला जो लक्ष्मन गढ़ निवासी हैं व शिकायत कर्ता की भूमि गाटा संख्या 223 मि. रकबा 0.082 हेक्टेयर का 31 जनवरी 2026 को बैनामा करा लिया गया| 

शिकायत कर्ता ने पुलिस को दी गयी शिकायत में बैनामा कराने वाले युवक को फर्जी अधिवक्ता भी बताया गया! साथ ही कहा युवक के चाचा अधिवक्ता हैं जिनकी आड़ में युवक पर दलाली करने का गंभीर आरोप लगा है साथ ही युवक व उसके भाई पर पाक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में मुकदमा लंबित होने को लेकर शिकायत की गयी है! पुलिस द्वारा विपक्षी के खिलाफ कठोर विधिक कार्यवाही करने को लेकर गुहार लगाई गई है|

मामले को लेकर जब चौकी इंचार्ज से बात करने की कोशिश की गयी तो उनसे संपर्क नहीं हो सका|

                                     दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                             ब्यूरो चीफ़ 

                                           शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें