हैदरगढ़/बाराबंकी–10 फरवरी
मंगलवार को विकास खण्ड हैदरगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रीठी सिकंदरपुर के कपूरवा गाँव में स्थानीय ठेकेदार और हल्का लेखपाल की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर लगे एक सौ आठ यूकेलिप्टस के पेड़ों की बिक्री का मामला प्रकाश में आया है|
बताते चलें कि मंगलवार को लगभग पचासों बेशकीमती पेड़ धराशायी कर दिये गये और ठेकेदार द्वारा लकड़ी को भी ठिकाने लगा दिया गया जिनकी कीमत कई लाख रूपये बताई जा रही है जानकारो की माने तो किसान ने ठेकेदार को तीन लाख रूपये में सरकारी भूमि पर लगे एक सौ आठ पेड़ों को चोरी से बेच दिया गया ये पेड़ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से कपूरवा के लिये जाने वाले सरकारी खड़जें पर लगे हुये थे|
रीठी सिकंदरपुर की गाटा संख्या 257 व 365 जो कि सरकारी भूमि दर्ज है और हल्का लेखपाल द्वारा उक्त मामले को लेकर 22 सितंबर 2025 व 26 सितंबर 2025 को रिपोर्ट भी लगायी गयी है कि उक्त स्थान सरकारी भूमि, खडंजा दर्ज है व खड़ंजे के आंशिक भाग पर राम अधार, महादेव, द्वारिका प्रसाद पुत्रगण शिवनाथ का कब्जा है और उस स्थान पर 108 पेड़ लगे हुये हैं जिसे ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि मानते हुये वन विभाग हैदरगढ़ को पेड़ों के मूल्यांकन के लिये निर्देशित करने के लिये भी कहा गया है उसके बाद उक्त पेडों की नीलामी प्रक्रिया का जिक्र है|
लेकिन ठीक इसके उलट जब हल्का लेखपाल से पेड़ों के कटने के संबंध में बात की गयी तो उनका कहना था कि उक्त भूमि पर लगे पेड़ सरकारी नहीं है जिससे पता चलता है कि दाल में कुछ तो काला है!
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्का लेखपाल ने चालीस हजार की मोटी रकम लेकर पेड़ों को काटने का नियम विरूद्ध मौखिक आदेश लकड़कट्ट रामसेवक व दुर्गेश को दिया हल्का लेखपाल ने इस संबंध में हमारे संवाददाता से गोलमोल बात करते हुये राजस्व निरीक्षक से बात करने के लिये कहा गया|
वहीं इस संबंध में जब ग्राम प्रधान से बात करने की कोशिश की गयी तो उनसे संपर्क नहीं हो सका!
वहीं सरकारी भूमि पर लगे पेड़ों के मूल्यांकन के संबंध में जब वन क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ राकेश कुमार तिवारी से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई निर्देश इस संबंध में नहीं प्राप्त हुआ है!
जब मामले को लेकर उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा से बात करने पर उन्होने मामले की जांच कर कठोर कार्यवाही की किए जाने की बात कही|
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








