UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अपहरण मामले में पुलिस अधीक्षक की शख्ती के बाद गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी की मांग

trfgcvkj.blkjhgfd

रामसनेहीघाट/बाराबंकी–09 फरवरी

थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोशल मीडिया पर चल रहे मामले के बाद अपहरण करने का मामला सामने आया ग्राम जेठबनी निवासी सावन यादव ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत करवाया था कि 2 फरवरी 2026 को उनका अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की गई और जान से मारने की धमकी दी गई|

पीड़ित रामसनेहीघाट स्थित रवि धर्मकांटा पर बैठा था तभी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी यूपी 41 AL 0005 और दो अन्य अज्ञात नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ियों से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग मौके पर पहुंचे|

जिनमें से कुछ आरोपियों की पहचान अभिनव सिंह,नरेन्द्र सिंह उर्फ सोनू,ऊदल सिंह और कौशलेन्द्र सिंह के रूप में की गई है|

आरोप है कि सभी ने मिलकर सावन यादव को लात-घूंसों से बारी बारी से पीटा और जबरन गाड़ी में घसीट कर अपहरण किया और रामसनेहीघाट बाईपास स्थित एक प्लाटिंग पर ले गए|

पीड़ित का आरोप है कि वहां पर उसके मुंह में अवैध असलहा डालकर जान से मारने की धमकी भी दी गई|

पिटाई के दौरान अभिनव सिंह ने पीड़ित से जूतों पर नाक रगड़वाई इस पूरी घटना का वीडियो भी स्वयं आरोपियों द्वारा बनाया गया|

किसी तरह शोर मचाने पर आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी और मारपीट के बाद बेहोशी की हालत में उसे वापस रवि धर्मकांटा पर छोड़कर फरार हो गए|

पीड़ित सावन यादव ने होश में आने के बाद डायल 112 पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने साथ थाने ले गई|

सावन यादव का कहना है कि यह पूरी घटना को राजनैतिक रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपहरणकर्ताओं ने वीडियो के जरिए डराकर जबरन माफी भी मंगवाई|

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को पत्र प्रेषित कर अविलंब मुकदमा दर्ज कराने एवं उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई थी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी की सख्ती के बाद रामसनेहीघाट पुलिस हरकत में आई और अपहरणकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी|

खबर लिखे जाने तक पुलिस अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुलिस अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर कोई कार्यवाही करेगी या फिर मामले को दबा दिया जाएगा|

                                     दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                           ब्यूरो चीफ़ 

                                        शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें