लखनऊ–08 फरवरी
मामला लखनऊ के भरवारा गांव में भारतीय जनता पार्टी के विधायक द्वारा पुराने नाले पर कब्जा कर लोगों की पानी निकास बन्द करने का है
आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी से विधायक वेदीराम ने भरवारा स्थित नाले पर कब्जा कर लोगों के पानी निकास को बन्द कर दिया जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है और जनता में काफी आक्रोश है इसी सम्बन्ध में समाजवादी पार्टी से मल्हौर भरवारा वार्ड की वर्तमान पार्षद ममता रावत ने फोन पर बात की पार्षद ममता रावत का आरोप है कि फोन पर बात करते हुए विधायक वेदीराम ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें गालियां दी उनका एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक नगर निगम कर्मियों को गालियां दे रहे हैं जिसकी शिकायत पार्षद ने संबंधित थाना बीबीडी में किया परन्तु वेदीराम का भारतीय जनता पार्टी से मौजूदा समय में विधायक होने के चलते पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया जिसके बाद आज पार्षद ममता रावत समाजवादी पार्टी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बीबीडी थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग करते हुए वहीं धरने पर बैठ गई इस बीच कार्यकर्ताओं ने विधायक वेदीराम और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस पर पक्षपात करने के गंभीर आरोप लगाए धरना प्रदर्शन में पार्षद ममता रावत के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
खबर लिखे जाने तक बीबीडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था देखना होगा कि क्या बीबीडी पुलिस विधायक वेदीराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करेगी या फिर सत्ता पक्ष के दबाव में आकर मामले को दबा दिया जाएगा
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
जिला संवाददाता
राजन कश्यप
कश्यप








