
हैदरगढ़/बाराबंकी–07 फरवरी
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ब्लॉक इकाई हैदरगढ़ की मासिक बैठक ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर पर आहूत की गयी|
बैठक कुंवर बहादुर सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष आदिल खान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई,जिसका संचालन युवा ब्लॉक अध्यक्ष फूलचंद रावत ने किया,ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली लगभग पंचायतो में जर्जर खड़ंजा रास्ता,टूटी नालियां,साफ सफाई,जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र, गांवों में खराब पड़े इंडिया मार्का नल,पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास ,को लेकर आवाज़ उठाई गई , समय रहते अगर इन समस्याओं का निस्तारण नहीं होता तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक एक जोरदार आंदोलन हैदरगढ़ ब्लॉक में किया जाएगा,बैठक में उपस्थिती,ब्लॉक उपाध्यक्ष राम जन्म यादव,न्याय पंचायत अध्यक्ष पलिया राम बहादुर मौर्य,ग्राम अध्यक्ष काशीराम,ग्राम अध्यक्ष चंद्रभान यादव,ग्राम अध्यक्ष जगप्रसाद,ग्राम अध्यक्ष महिला शिव प्यारी,सुखदेई, फूलकली,राजू यादव,राममिलन,सतगुर,बच्चू,रामसमुझ,कृष्णा, राकेश यादव,हनुमान,बबलू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








