UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अवसानेश्वर मंदिर में हुई चोरी का खुलासा दो अभियुक्त गिरफ्तार चोरी किया गया सामान बरामद

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–06 फरवरी 

हैदरगढ़ स्थित प्राचीन अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी मामले का स्वाट व सर्विलांस एवं थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों के पास से चोरी की चार किलो सात सौ उन्हत्तर ग्राम चांदी व सात हजार रुपये नकद के साथ –साथ घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए|

बताते चलें कि चार फरवरी की रात्रि अज्ञात चोरों ने प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर अवसानेश्वर मंदिर को निशाना बनाते हुए चांदी का छत्र,मुकुट और मुखौटा व दानपात्र चोरी कर ले गए थे घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और लोगों में काफी आक्रोश था लोग कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे परन्तु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा जनपद में हुई चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई पुलिस की सक्रियता के चलते महज अड़तालीस घंटों के अंदर आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों ग्राम–कछवा थाना–सुबेहा निवासी वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर एवं मदारपुर थाना कोठी बाराबंकी निवासी जय विश्वकर्मा को मंदिर से चोरी की गई चांदी और नगदी के साथ गिरफ्तार किया||

पुलिस टीम और स्वाट टीम में मुख्य रूप से उ0नि0अंकित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम,उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, उ0नि0 श्री अजीज़ुल हसन,हे0का0 अंगद गौड़,हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज,हे0का0 मुकेश यादव,का0 जरनैल सिंह,का0अभय कुमार,का0अंकित तोमर,का0अभिषेक राजवंशी,का0 नितिन कुमार एवं सर्विलांस टीम से उ0नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल,हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह,हे0का0 मजहर अहमद,हे0का0 चन्द्रभान,हे0का0 बृजेश कुमार,का0 शैलेन्द्र कुमार,का0 प्रवीण शुक्ला,का0अंकुर, का0 रवीन्द्र कुमार,व थाना हैदरगढ़ से प्र0नि0 अभिमन्यु मल्ल थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी,अतिरिक्त निरीक्षक शैलेश यादव,हे0का0 नीलेश कुमार,हे0का0अम्ब्रेश कुमार,का0 बृजेश यादव,कम्प्यूटर आपरेटर करूणेन्द्र पटेल,का0 रूपेन्द्र सिंह थाना सुबेहा शामिल रहे|

                                     दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                           ब्यूरो चीफ़ 

                                        शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें