लखनऊ–05 फरवरी
आज केंद्रीय कार्यालय गोमती नगर विस्तार लखनऊ पर राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला गोपाल की उपस्थिति में पदाधिकारियों ने कई ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संगठन की मासिक बैठक को लेकर दिशा–निर्देश जारी किए गए संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि हम अपने हिंदू समाज को जातियों में बंटने नहीं देंगे हम सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग हैं और सनातन ऊंच नीच का भेदभाव नहीं करता आज की इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सी0पी0 सिंह,कार्यालय प्रभारी शिवकुमार मिश्र,प्रदेश मंत्री निशांत सिंह,पंकज,प्रकाश सिंह,रोहित सिंह,और राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक के उपरांत प्रकाश सिंह को जिला उपाध्यक्ष लखनऊ व रोहित सिंह को जिला सचिव लखनऊ के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई|
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
जिला संवाददाता
राजन कश्यप








